8 सितंबर 2016 - 18:07
बहरैन सरकार ने काटी शिया धर्मगुरू शेख़ ईसा क़ासिम के घर की बिजली।

बहरैनी सरकार ने शिया धर्मगुरू शेख़ ईसा क़ासिम के घर और उनके मोहल्ले की बिजली काट दी है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: बहरैनी सरकार ने शिया धर्मगुरू शेख़ ईसा क़ासिम के घर और उनके मोहल्ले की बिजली काट दी है।
फ़ार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आले ख़लीफ़ा शासन ने बहरैन के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ ईसा क़ासिम और उनके पड़ोस में रहने वालों के घरों की बिजली काट दी है। बहरैन सरकार ने क्रांतिकारियों पर अधिक दबाव डालने के लिए शेख़ ईसा क़ासिम के घर सहित अल-दराज़ क्षेत्र की बिजली काट दी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार बहरैन शासन ने केवल शेख़ ईसा क़ासिम के घर की बिजली काटने पर ही संतोष नहीं किया बल्कि उनके पड़ोसियों और अल-दराज़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों की भी लाइट काट दी है।
बहरैन के शिया मुसलमानों ने बहरैनी अधिकारियों के इस क़दम पर प्रतिक्रिया देते हुए दराज़ में स्थित अल-ग़दा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और आले ख़लीफ़ा शासन के इस अत्याचारपूर्ण क़दम को अनैतिक बताते हुए इसकी निंदा की। जनता का कहना है कि बहरैनी जनता के विरुद्ध लगातार आले ख़लीफ़ा का अत्याचार जारी है जबकि दुनिया भर की मानवाधिकार संस्थाएं मौन धारण किए हुए हैं।
आले ख़लीफ़ा शासन बहरैनी जनता के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार विरोधियों को जेल में डाल रह है और उसने कुछ लोगों पर ईरान के लिए काम करने का आरोप भी लगाया है। पिछले दिनों बहरैनी सरकार ने इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता छीन ली थी और शियों की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अल-वेफ़ाक़ पर प्रतिबंध लगा कर उसकी सारी संपत्तियों के ज़ब्त कर लिया था।